जनता माफ़ नहीं करेगी
आजकल फेसबूक पर देशप्रेम उमड़ रहा है
ऐसा लगता है मानो पाकिस्तांन उजड़ रहा है
चीन तो हमारे कमैंट्स से ही दब मर जायेगा
चीनी सामान का बहिस्कार जल्दी रंग लाएगा
पर बाज़ार में जाऊ तो चीनी सामान सस्ता है
कम बजट में और कुछ नहीं दिख रहा रस्ता है
दिल तो देश भक्त है, जेब देशद्रोह करवाती है
फेसबुक, ट्विटर कर सिर्फ देशभक्ति दिखने वालो
जनता माफ़ नहीं करेगी
स्मार्ट फ़ोन चायनीज़ रखु, क्योकि वो सस्ता है
चीनी को मिला है ठीका, नया वाला जो रस्ता है
तेल की खुदाई हो या अत्याधुनिक बड़े सामान
चीन सब कर रहा, देशभक्त गण करे आराम
पर २० रुपये की झालर देशद्रोह करवाती है
देशभक्तो द्वारा आरोप राजद्रोह का लगवाती है
सिर्फ झालर का बहिस्कार कर चीन को सबक सीखने वालो

उम्र भर जिसने राजा का बस गुणगान किया
बदले में अपने लिये मनचाहा वरदान लिया
औरो के लिए मूल्यों की बाते करे
पर अपने ऊपर लागु कुछ न करे
शोध कोई करे, नाम इनका भी छपे
शोध करने की कूबत न इनके कुबे
दिल तो नैतिक, पर कम बुद्धि अनैतिक बनाती है
अपने सिर्फ भाषणों में नैतिकता की बाते करने वालो
जनता माफ़ नहीं करेगी
पुरे बरस जम के पानी बहाना
होली पे याद आये पानी बचाना
सालभर पूरा दिन एसी और कूलर चलाये
दिवाली में कहे चलो पर्यावरण को बचाये
इन मशीनो के बिना चलता नहीं काम है
स्वास्थ्य ठीक हो तो ये सब कुछ हराम है
दिल में है प्रदुषण घटाना, पर अस्वस्थता इसे बढ़ाती है
सिर्फ जबान से ही पर्वावरण का उपदेश देने वालो
जनता माफ़ नहीं करेगी
मंगरुआ आज रात बैठा है अंधेरे में
उनके घर में होगा उजाला सबेरे में
उसके घर की बिजली, बोर्ड ने काट दी
उसके सारे अरमानो पर स्टीकर साट दी
उसके पुरे साठ रुपये बकाये थे
जो उसने अबतक नहीं चुकाए थे
दिल तो उसका ईमानदार है, जेब दोषी बनाती है
साठ रुपये से बिजली बोर्ड का घाटा पूरा करने वालो
जनता माफ़ नहीं करेगी
उसके घर में रोशनी आ रही है, छन के रोशनदान
सेठ जी के घर से, उनका भी है बड़ा ऊँचा खानदान
उनके कारखाने का भी बिजली बिल बकाया है
कई सालो से उन्होंने भी बिल नहीं चुकाया है
उनका बिजली बिल माफ़ करने का प्रस्ताव है सरकार के पास
कर्ज देने, बेलआउट पैकेज देने के सुझाव भी है सरकार के पास
बिल छोटा हो तो दोषी, बड़ा हो तो सरकार को हिला देता है
गरीबो का हक मार, अमीरो को बेलआउट पैकेज देने वालो

डॉ. रणजीत सिंह 'अविकल'
No comments:
Post a Comment