Sunday, August 16, 2020

तुम 

मेरी गुमसुम सी जिन्दगगी में जान हो तुम 
होने से जो अभिमान हो वो गुमान हो तुम 
तुम हो तो सबकुछ है, वरना सब वीराना है 
खुद को ढूंढ़ता हु तुझमे, मेरी पहचान हो तुम 

बेरंग जीवन की सबसे बड़ी जीत हो तुम 
कृतघ्न जग में सबसे बड़े मन मीत हो तुम
बड़ी ही दूभर होती है जीवन की दोपहरी 
खामोशियों में जो सुनु, वो संगीत हो तुम 

मेरे जीवन की सबसे बड़ी राह हो तुम 
हर पल जिसे पाना चाहु वो चाह हो तुम 
रहते मेरे अंदर हो पर दूर दिखाई देते हो 
जाने क्यों लगता बिन गौने का व्याह हो तुम 


 


Monday, May 13, 2019


हो के मज़बूर मुझे, उसने भुलाया होगा 


हवा ने जुल्फ जब गालो से हटाया होगा 
मेरी उँगलियों को महसूस कराया होगा 
पीछे मुड़कर नज़रों ने मुझे ढूंढा होगा 
हो के मज़बूर मुझे उसने भुलाया होगा 

डाकिये को देख, मुझे याद में लाया होगा 
रो रो ही सही, मेरे ख़तों को जलाया होगा 
कलेजे से एक चीख  निकल आयी होगी
हो के मज़बूर मुझे उसने भुलाया होगा  

मेरी तस्वीर को जब सामने पाया होगा 
बहती आँखों से उसे दूर हटाया होगा 
कोशिशें भुलाने की ज़माने में हुई होंगी 
हो के मज़बूर मुझे उसने भुलाया होगा  



Thursday, April 18, 2019

ऐसा सोचा न था 

साथ मेरे तुम थे नहीं
साथ-साथ चले नहीं
साथ का वादा न था
रहने  का इरादा न था 
पर साथ छोड़ दोगे 
ऐसा सोचा न था 

दूर तो हमेशा से थे 
पास कुछ पल रहे 
पास आने का वादा न था 
पास रहने का इरादा न था 
पर इतने दूर चले जाओगे 
ऐसा सोचा न था

तेरी डोर मेरे हाथ न थी
जिंदगी कभी साथ न थी
पकड़ाने का कोई वादा न था
पकड़ोगे ऐसा इरादा न था
पर मेरी डोर छोड़ दोगे
ऐसा सोचा न था

परेशान कभी किया नहीं
हैरान कभी हुए नहीं
परेशान करोगे कोई वादा न था
हैरान होने का कोई इरादा न था
पर परेशान करना छोड़ दोगे
ऐसा सोचा न था


Saturday, February 2, 2019



शाम अभी हुई हुई नहीं कि दिन ये कैसे ढल गया
ह्रदय से अभी लगे नहीं कि दिल ये कैसे भर गया
साथ साथ चले थे तुम और  साथ का वादा भी था
आधी राह में ही क्यों,  रास्ता तेरा बदल गया

ह्रदय से दूर गए नहीं तो मशहूर कैसे हो गए
पलको पर जो बैठे हो तो दूर कैसे हो गए
पास ही रहे थे तुम पास ही का इरादा भी था
नजदीकियां ह्रदय से थी तो दूर कैसे हो गए


Sunday, December 30, 2018

मिलने पर बताऊंगा 

आज कल दिन भर ऐसे ही बैठा रहता हु 
बीते दिनों की यादो में खोया रहता हु
पूरा दिन पता नहीं कैसे बीत जाता है 
मुझको पीछे छोड़ समय जीत जाता है 
लोग कहने लगे है की मैं बेकार हो गया हूँ 
कल तक पूछते थे अब अस्वीकार हो गया हूँ 
बहुत सी बाते है जो तुमको मैं सुनाऊंगा 
ये सारी बाते, मिलने पर बताऊंगा 

और सुनों ना, 
जो नया वाला पर्चा लिखा था 
जिसका बड़ा चर्चा हुआ था 
वो शोधपत्र अब छप गया है
लेकिन उसके बाद शोध ठप हो गया है 
सोचता हूँ, उस काम को आगे बढ़ाऊं
उस क्षेत्र में कुछ बड़ा नाम कमाऊ
पर व्याकरण में उलझ रह जाता हूँ 
मात्रा में अब भी मैं सुलझ नहीं पाता हूँ 
व्याकरण की बाते तुमको मैं सुनाऊंगा 
उनको कैसे ठीक करना है, मिलने पर बताऊंगा 

और पता है!
जो पौधा तुमने लगाया था 
जिसको अपने आँचल से सहलाया था 
अब वो बड़ा हो गया है 
अपने दम पर अब खड़ा हो गया है 
वो अब मुझको देखते रहता है 
लगता है, मेरे साथ तुम्हे खोजता है 
मैं बताता हूँ, तुम मेरे ह्रदय में हो 
पर वो मनाता ही नहीं 
उस पेड़ की सारी बातें, तुमको मैं बताऊंगा 
कैसा दिखता है वो, मिलने पर बताऊंगा 






Friday, December 28, 2018

काश मुझे तुम्हारे बिन जीना आता 


दिन दिन भर बाते करना 
बात बात पर आहे भरना 
छोटी से छोटी बाते बताना 
रह रह कर मुझको सताना 
इन बातों को बोरे में डाल सीना आता !
काश मुझे तुम्हारे बिन जीना आता 


स्वयं से पहले तुम्हारी बाते 
साँसों से टकराती सारी राते 
मेरी पसंद और तुम्हारी बाते 
भूलकर दुनिया के रिश्ते नाते  
अकेले अकेले चाय तुम्हे पीना आता !
काश मुझे तुम्हारे बिन जीना आता 


जिंदगी की गाड़ी पे बैठकर 
हाथों में हाथ डाले ऐंठकर 
चुपचाप मुझे महसूस करना 
मेरे लिए मुझपर ही बिगड़ना 
याद तुझे हमारी बातों का नगीना आता! 
काश मुझे तुम्हारे बिन जीना आता


मुझसे टकराती गर्म साँसे
पसीने से लथपथ मेरी आँखे
तेरा मेरे पास आना, मनाना
तुझको मनाना, मनाकर बताना
याद है जो तुझे जाड़े में पसीना आता 
काश मुझे तुम्हारे बिन जीना आता


तेरे लिए दिनभर इंतज़ार करना
शाम को उसका इज़हार करना
रोज नयी-नयी सारी बाते बताना
बैठाकर सारे वो रहस्य समझना
याद इनमें दिन, सप्ताह और महीना आता 
काश मुझे तुम्हारे बिन जीना आता

काश तुझे भी मेरे बिन जीना आता



Saturday, August 18, 2018


मेरी पहचान अभी बाकि है -२२ 

जीवन की माया छोड़कर 
रिश्ते नातों से मुँह मोड़कर 
घर अपने मैं चला जाऊंगा 
बुलाओगे, पर नहीं आऊंगा 
फिर क्या याद करोगे मुझे 
याद कर रोना आएगा तुझे 
समझ तुझे तब भी नहीं आऊंगा, 
मेरी बातों का संज्ञान अभी बाकि है 
मेरी पहचान अभी बाकि है